AUS vs ENG: कौन हैं ऑस्ट्रेलिया के सैम हार्पर, दिलचस्प है इनकी कहानी, इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे T20I डेब्यू

Sam Harper To Make T20I Debut Against England At MCG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मैच दुनिया के प्रतिष्ठित मैदानों से एक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर होगा। ये मैच एक खिलाड़ी के लिए खास बनने वाला है। वो हैं ऑस्ट्रेलिया के सैम हार्पर जो 29 साल की उम्र में अपना टी20 डेब्यू करेंगे। जानिए क्या रिकॉर्ड बनाएंगे हार्पर और उनकी दिलचस्प कहानी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू करेंगे सैम हार्पर
  • दिलचस्प है 29 वर्षीय सैम हार्पर की कहानी

Who Is Sam Harper, AUS vs ENG 1st T20I: सैम हार्पर शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना डेब्यू करेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, हार्पर पहले T20I के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। स्कॉट बोलैंड के बाद, वह MCG में डेब्यू करने वाले विक्टोरिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Australian Cricketer Sam Harper to make T20I debut Against England At MCG

सैम हार्पर (X/@BBL)

शुक्रवार को हार्पर की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडेमेड ने बताया कि हार्पर शनिवार के पहले T20 मैच में खेलेंगे। जोश इंग्लिस इस मैच में नहीं खेलेंगे, ताकि वे दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर सकें।

End of Feed