6 फीट 9 इंच का भारतीय गेंदबाज बना चर्चा का विषय, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कराया अभ्यास

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 07:52 PM IST

Who is Nishanth Saranu, World Cup 2023: विश्व कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम हैदराबाद में जब अभ्यास करने उतरी तब सबकी निगाहें सिर्फ एक गेंदबाज पर टिक गईं। ये गेंदबाज हैं हैदराबाद के युवा पेसर निशांत सरानु जिनका कद 6 फीट 9 इंच है। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अभ्यास कराया और अपनी गेंदों से खूब परेशान भी किया।

World Cup 2023: पाकिस्तान के विश्व कप से पहले गुरुवार को पहले अभ्यास सत्र में आकर्षण का केंद्र हैदराबाद का छह फुट नौ इंच लंबा तेज गेंदबाज निशांत सरनु (Nishanth Saranu) रहा।हैदराबाद की अंडर-19 टीम में शामिल निशांत उन नेट गेंदबाजों में शामिल हैं जो पाकिस्तान टीम को नेट अभ्यास में मदद करेंगे। पाकिस्तान की टीम ने यहां पहुंचने के 12 घंटे बाद ही अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। पाकिस्तान शुक्रवार को अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

World Cup 2023, Who is Nishanth Saranu

निशांत सरनु

हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी के गेंदबाजी करने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल सहित सहयोगी स्टाफ ने निशांत को नेट पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जो अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

End of Feed