कौन हैं भारत के लिए डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद, कंगारुओं के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मचाया था धमाल

भारतीय महिला टीम के लिए शुक्रवार को 20 वर्षीय ऑलराउंडर निकी प्रसाद ने जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। जानिए कौन हैं निकी प्रसाद?

रायपुर: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली 20 वर्षीय युवा ऑलराउंडर निकी प्रसाद के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खास बन गया। पूर्णकालिक कप्तान के रूप में शुरुआत करने वाली स्मृति मंधाना ने निकी को डेब्यू कैप दी और प्लेइंग-11 में शामिल किया। निकी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली 96वीं खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले प्रतिका रावल ने थाइलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20आई डेब्यू किया था।

Niki Prasad and Smriti Mandhana

निकी प्रसाद को डेब्यू कैप देतीं कप्तान स्मृति मंधाना (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलकर बनाई पहचान

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑलराउंडर निकी ने विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। दाहिने हाथ की बैटर और ऑफ स्पिनर निकी ने डब्लूपीएल में खेले 18 मैच की 7 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 153 रन 30.60 के औसत और 119.53 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। 47 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। डब्लूपीएल में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।

End of Feed