Fastest Ball of IPL 2026: देखते रह गए कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर, अनकैप्ड खिलाड़ी ने फेंक दी सीजन की सबसे तेज गेंद

Who is Ashok Sharma: गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे राजस्थानी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंककर सनसनी मचा दी है। जानिए कौन हैं अशोक शर्मा और कितनी रफ्तार से फेंकी गेंद?

GT vs RR, IPL 2026: आईपीएल का मूल मंत्र है 'यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति' जहां प्रतिभा को अवसर प्राप्त होता है। इसी के अनुरूप आईपीएल ने भारत सहित दुनिया को कई बेहतरीन युवा क्रिकेटर दिए हैं। ऐसा ही एक बार फिर मौजूदा सीजन में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन के गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।

Ashok Sharma

अशोक शर्मा (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

154.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद

पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 23 साल के तेज़ गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाया और 154.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंक दी। इससे दो गेंद पहले उन्होंने 150.7 किमी प्रतिंघंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको हैरान कर दिया। अशोक शर्मा से पहले आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्खिया के नाम था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए 150.9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फेंकी थी। ऐसे में भारत के एक अनजान अनकैप्ड तेज गेंदबाज ने दुनिया के दिग्गज पेसर्स को पछाड़कर आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद पर अपना नाम दर्ज करा लिया। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया और शिमरॉन हेटमायर को अपना शिकार बनाया।

End of Feed