Impact Player: आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' से इनको पहुंच रहा है सबसे ज्यादा नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2024, 03:24 PM IST

Disadvantages Of Impact Player Rule In IPL: आईपीएल में जब से इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू हुआ है, तभी से इसको लेकर जहां फैंस असमंजस में हैं, वहीं तमाम खिलाड़ी असहमत हैं तो कई दिग्गजों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। आखिर ये नियम किसको सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी व लखनऊ सुपर जायंट्स के सलाहकार एडम वोग्स ने भी इसकी आलोचना की है और इस सवाल का जवाब दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का प्रभाव
  • कई दिग्गज इस नियम के पक्ष में नहीं
  • एडम वोग्स ने बताया किसे नुकसान पहुंचा रहा है ये नियम

Disadvantages Of Impact Player Rule In IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स के सलाहकार एडम वोग्स (Adam Voges) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम के लिए चल रही बहस में शामिल होते हुए कहा कि उन्हें आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में ‘पावर सर्ज’ जैसा नियम ज्यादा पसंद आता है जिसमें बल्लेबाजी टीम को क्षेत्ररक्षण पांबदियों के दो ओवर के चरण पर फैसला करने का मौका मिलता है।

Disadvantages Of Impact Player Rule In IPL

क्या हैं आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के नुकसान (AP)

‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम पिछले सत्र में शामिल किया गया था और इस सत्र में इसे लेकर काफी बहस चल रही है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित काफी खिलाड़ी इसे आल राउंडरों के लिए नुकसानदायक करार कर रहे हैं। वोग्स भी इस बात से सहमत हैं और उन्होंने कहा कि यह नियम क्रिकेट को रोमांचक तो बना रहा है लेकिन इससे ऑल राउंडर खिलाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है।

End of Feed