Dhoni कब ऊपर करेंगे बल्लेबाजी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 02:50 PM IST

Michael Clarke On MS Dhoni batting order: रविवार रात आईपीएल 2024 के एक बड़े मैच में एम एस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 16 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेलते हुए सबका दिल जीता, हालांकि वे मैच हार गए। मैच के बाद सवाल उठने लगा कि आखिर माही कब बैटिंग ऑर्डर में ऊपर खेलने आएंगे। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने विचार रखे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में गरजे धोनी
  • 16 गेंदों में धोनी ने बनाए नाबाद 37 रन
  • पूर्व दिग्गज माइकल क्लार्क ने बताया कब धोनी ऊपर खेलेंगे

IPL 2024, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आक्रामक पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने की मांग उठ रही है लेकिन माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह पूर्व कप्तान जरूरत पड़ने पर ही ऐसा करेगा। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद धोनी के प्रशंसक उनसे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आने की अपील कर रहे हैं।

Michael Clarke On MS Dhoni

धोनी की पारी पर माइकल क्लार्क का बयान (AP)

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क का मानना है कि यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी पहले की तरह फिनिशर की भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेंगे। मेरा मानना है कि वह मौजूदा क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। मैं जानता हूं कि महेंद्र सिंह धोनी का प्रत्येक प्रशंसक उन्हें जितना संभव हो उतने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता है। उनके पूरे करियर के दौरान हम सभी कहते रहे हैं कि उन्हें पारी का आगाज करना चाहिए। ’’

End of Feed