When Is IND vs SA 2nd ODI: मेजबान टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन अंतरारष्ट्रीय वनडे मैचों की सीरीज (India vs South Africa ODI Series 2025) जारी है। रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दोनों टीमों ने खूब रनों की बारिश की और अंत में मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच जीत लिया। अब भारतीय टीम के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है और अगले मुकाबले में टीम इंडिया मैच के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच इससे पहले टेस्ट सीरीज का आयोजन हुआ था जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल का सूखा खत्म करते हुए साल 2000 के बाद भारतीय जमीन पर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती थी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे कब और कहां (Instagram/Indiancricketteam/Proteasmencsa)
इससे पहले हम भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की जानकारी दें, उससे पहले आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (135 रन), कप्तान केएल राहुल (60 रन) और रोहित शर्मा (57 रन) के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जोरदार कोशिश की लेकिन भारत ने 49.2 ओवर में उनको 332 रन पर समेटते हुए 17 रन से जीत दर्ज की। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। आइए अब जानते हैं कि दूसरा मैच कब और कहां होना है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कब होगा? (When Is IND vs SA 2nd ODI)
टीम इंडिया और मेहमान साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) को खेला जाएगा।
कहां होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच? (Where Is India vs South Africa 2nd ODI)
दक्षिण अफ्रीका और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) के शहीद वीर नायराण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर आयोजित होगा।
कितने बजे से शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मुकाबला? (Timing Of IND vs SA 2nd ODI)
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
वनडे सीरीज के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (India And South Africa Squads For ODI Series)
भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, ओटनील बार्टमैन।
