क्रिकेट

RCB vs GT IPL Final Live Streaming: कब और कहां देखें आईपीएल फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग

IPL Final Live Streaming: आज (31 May 2026) आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मेजबान गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। यहां जानिए आईपीएल फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं।

Image

आईपीएल फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 फाइनल
  • आरसीबी और जीटी के बीच खिताबी मुकाबला
  • कब और कहां देखें आईपीएल फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग?

RCB vs GT IPL Final Live Streaming: आज आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स (RCB vs GT Final) के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें अब तक एक-एक आईपीएल खिताब जीत चुकी हैं और आज अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगी। जहां गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था। वहीं, आरसीबी ने पिछले साल अपने 18 साल के ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करते हुए रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।

आईपीएल 2026 के दौरान अब तक आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों ने निरंतरता दिखाई और 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहीं। कम नेट रन रेट के कारण गुजरात को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा, जबकि आरसीबी ने पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी ने फाइनल में पहला स्थान हासिल करने के लिए क्वालीफायर 1 में जीटी को हराया गुजरात टाइटंस को हराया। बाद में गुजरात को दूसरा मौका मिला और उन्होंने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की और फाइनल में जगह बना ली। यानी सीजन में ये चौथा मौका होगा जब गुजरात और बेंगलुरू की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कि आईपीएल फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कब व कहां देखें और कैसी हैं दोनों टीमें।

कहां खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मैच? (IPL Final Venue)

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा बेंगलुरू बनाम गुजरात आईपीएल फाइनल? (RCB vs GT IPL Final Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मेजबान गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस की टीमें (RCB And GT Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रासिक सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा और मंगेश यादव।

गुजरात टाइटंस की टीमः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अर्शद खान, गुरनूर बराड़ और अशोक शर्मा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला? (Where To Watch IPL Final 2026 On TV)

आरसीबी और जीटी के बीच आईपीएल 2026 फाइनल मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं आरसीबी बनाम जीटी आईपीएल फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग? (Where To Watch IPL 2026 Final Live Streaming)

अहमदाबाद में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article