IND A vs ENG A Live Streaming: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे टेस्ट मैच को ऐसे देखें लाइव

India A vs England Lions 2nd Unofficial Test Live Streaming: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की शुरुआत आज से होने वाली है। इस मैच में केएल राहुल की टीम इंडिया में एंट्री होगी। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

India A vs England Lions 2nd Unofficial Test Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले केएल राहुल की नजरें लाल गेंद के प्रारूप में अभ्यास पर होंगी जब भारत ए टीम शुक्रवार से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरा और आखिरी अनधिकृत टेस्ट खेलने उतरेगी।भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून होने के कारण राहुल ने टेस्ट टीम से पहले अभ्यास के लिये ब्रिटेन पहुंचने का फैसला किया । पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा । शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मुंबई से रवाना होगी ।इंग्लैंड में दो शतक लगा चुके राहुल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सीनियर सदस्य हैं । विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके हैं ।

ind a vs eng a

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड ए लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- X)

राहुल ने 58 टेस्ट में 33 . 57 की औसत से रन बनाये हैं लेकिन उन्हें अधिकांश सफलता शीर्ष क्रम में मिली है । अब देखना है कि वह इसी क्रम पर उतरते हैं या इसमें बदलाव किया जाता है ।गिल और साइ सुदर्शन को भी दूसरा चार दिवसीय मैच खेलना था लेकिन आईपीएल के कारण नहीं खेल सके । दोनों को लीड्स पर होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व सिर्फ टीम के भीतर अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल सकेगा।

End of Feed