क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का सीधा लाइव प्रसारण और टेलीकास्ट, ऐसे देखें!

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 25, 2023, 01:56 PM IST

आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाना है। भारत के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल है।

Image

IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का सीधा लाइव प्रसारण और टेलीकास्ट, ऐसे देखें!

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड तीसरा व अंतिम वनडे मैच
  • आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
  • सीरीज पहले से भारत के कब्जे में है

टीम इंडिया और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज को अपने हाथों में कर चुकी है और अब तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मैच जीतकर सीरीज में क्लीन-स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को रायपुर में 108 रन पर समेट दिया था। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से सिर्फ 2 विकेट गंवाते हुए 21वें ओवर की पहली गेंद पर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। अब तीसरे वनडे की बारी है जहां भारतीय खिलाड़ी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां आप देख सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब होगा? (When will IND vs NZ 3rd ODI be played)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज (24 जनवरी 2023, मंगलवार) खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला? (India vs New Zealand 3rd ODI Timing)

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 1 बजे होगा।

किस मैदान पर खेला जाना है भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच? (IND vs NZ 3rd ODI Venue)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारत के बीच सीरीज का तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की तीसरी व अंतिम टक्कर टीवी पर कब व कहां देखें? (When and where to watch IND vs NZ 3rd ODI on TV)

भारत और मेहमान कीवी टीम के बीच आज (मंगलवार) खेले जाने वाले तीसरे व फाइनल वनडे मैच को आप दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे व आखिरी वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch IND vs NZ 3rd ODI online Live streaming)

आज इंदौर में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मुकाबले को आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!