LIVE

IND vs NZ 1st ODI Highlights: छा गए गिल और सिराज! शार्दुल ने मोड़ा रोमांचक मैच का रुख, इंडिया ने 12 रन से हासिल की जीत

Times Now Navbharat DigitalUpdated Jan 19, 2023, 08:39 IST

IND vs NZ 1st ODI Highlights: छा गए गिल और सिराज! शार्दुल ने मोड़ा रोमांचक मैच का रुख, इंडिया ने 12 रन से हासिल की जीत
IND vs NZ 1st ODI Highlights: छा गए गिल और सिराज! शार्दुल ने मोड़ा रोमांचक मैच का रुख, इंडिया ने 12 रन से हासिल की जीत

IND vs NZ 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने बुधवार (18 जनवरी, 2023) को न्यूजीलैंड को पहले वनडे में रोमांचक मोड़ पर हरा दिया। भारत के शुभमन गिल की विस्फोटक बैटिंग और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के बलबूते टीम ने मैच में मजबूत स्थिति बनाई, मगर कीवी टीम के माइकल ब्रेसवेल जब संकटमोचक बने तो शार्दुल ठाकुर ने अंदर में बाजीगर बन मैच का रुख ही मोड़ दिया। भारत ने इस मैच को 12 रनों से अपने नाम किया। दरअसल, टीम इंडिया ने हैदराबाद (तेलंगाना) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें सिर्फ गिल ही कीवी बॉलर्स के सामने टिक सके, जबकि बाकी दिग्गज बैट्समैन (रोहित, विराट और सूर्या आदि) कुछ-कुछ रन बनाकर पवेलियन चलते बने। गिल ने 149 बॉल्स पर 208 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 19 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। यंग ओपनर शुभमन गिल के बलबूते टीम इंडिया ने आठ विकेट के नुकसान पर 50 ओवर्स में 349 रन बनाए, जबकि जवाबी पारी में न्यूजीलैंड 49.2 ओवर्स में 337 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

IND vs NZ 1st ODI Live Score Streaming: Watch Here | IND vs NZ 1st ODI Live Scorecard

JAN 18, 2023 22:12 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: जीत के बाद किसे क्या मिला?

भारत और न्यूजीलैंड के पहले मुकाबले के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कीवी टीम के माइकल ब्रेसवेल को स्ट्रॉन्गेस्ट परफॉर्मर ऑफ दि मैच और गेम चेंजर ऑफ दि मैच के खिताब से अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज को पावर प्लेयर अवॉर्ड से नवाजा गया और टीम इंडिया के शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ दि मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
JAN 18, 2023 22:05 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत की ओर से किसकी बॉलिंग रही 'कातिलाना'?

भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। उन्होंने 10 ओवरमें 46 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। इनके अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या की झोली में आया। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर एक भी विकेट लेने में कामयाब न हो सके।
JAN 18, 2023 21:45 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: कीवी टीम को नौवां झटका

49वें ओवर की तीसरी बॉल (हार्दिक पंड्या की) पर एल.फर्गसन अपना कैच शुभमन गिल को दे बैठे और पवेलियन लौटे। वह सात बॉल का सामना कर सिर्फ आठ रन बना पाए थे।IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 330/9 (49 Over)
JAN 18, 2023 21:21 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: ब्रेसवेल ने बांध दी आस की किरण

JAN 18, 2023 20:45 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: 'संकट मोचक' बनेंगे माइकल ब्रेसवेल?

JAN 18, 2023 20:40 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: ब्रेसवेल-सैंटनर की जोड़ी धीरे-धीरे निकाल रही रन, जीत को अब चाहिए इतने रन

न्यूजीलैंड की टीम के छह विकेट गिरने के बाद माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर ने मोर्चा संभाला। वे पिच पर थोड़ा टिकने वाले मूड में नजर आए और धीरे-धीरे रन निकालने लगे। 36.3 ओवर्स तक ब्रेसवेल ने 56 रन और सैंटनर ने 27 रन बना लिए थे। ऐसे में टीम को फिलहाल जीत के लिए 81 बॉल्स पर 147 रन चाहिए।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 211/6 (37.2 Over)
JAN 18, 2023 20:04 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शमी ने जब झटका अपना पहला विकेट तो...

JAN 18, 2023 19:57 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: गिल के लिए लगा बधाइयों का तांता, लोग बोले- ये तो अभी भी दहाड़ रहे

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने बुधवार (18 जनवरी, 2023) को अपने क्रिकेट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 208 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। वह पूरी पारी के दौरान पहाड़ की तरह क्रीज पर डटे रहे...पढ़ें, पूरी खबर।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 130/5 (28 Over)

JAN 18, 2023 19:26 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: विकेट झटकने के बाद कुलदीप की खुशी का न था कोई ठिकाना!

JAN 18, 2023 19:25 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: कैसे गिरे कीवी टीम के चार विकेट?

कीवी टीम का तीसरा विकेट 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर (एच निकोल्स - 18 रन) और चौथा विकेट (डी मिशेल - नौ रन) 18वें ओवर की चौथी गेंद पर गया। कीवी टीम के इससे पहले दो विकेट क्रमशः छठे ओवर की चौथी बॉल (डी कॉनवे) और 13वें ओवर की पांचवीं गेंद (एफ ऐलन) पर गए।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 96/4 (19.2 Over)
JAN 18, 2023 19:00 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: देखिए, कैसे गया था कीवी टीम का पहला विकेट

JAN 18, 2023 18:56 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी गया

फिन ऐलन के रूप में न्यूजीलैंड टीम को दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर की पांचवीं बॉल (शार्दुल ठाकुर की) पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 39 गेंदों पर टीम के लिए 40 रन जोड़े और इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का जड़ा।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 70/2 (13 Over)
JAN 18, 2023 18:23 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: सिराज ने कीवी टीम को दिया पहला झटका

टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज ने कीवी टीम को छठे ओवर की चौथी बॉल तब पहला झटका दे दिया, जब उन्होंने डेवन कॉनवे का विकेट लिया। उनकी बॉल पर कुलदीप यादव ने कॉनवे का कैच लिया था, जो कि 16 बॉल पर 10 रन बना पाए थे।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 28/1 (6.4 Over)
JAN 18, 2023 18:07 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: गिल से पहले किसने-किसने जड़ी है डबल सेंचुरी?

शुभमन गिल भारत की ओर से डबल सेंचुरी जड़ने वाले पांचवें प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कमाल सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन कर चुके हैं।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: NZ 19/0 (3.1 Over)
JAN 18, 2023 18:03 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: इस छक्के के साथ पूरा किया दोहरा शतक

JAN 18, 2023 17:23 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: दोहरे शतक के बाद यूं दहाड़े गिल

JAN 18, 2023 17:18 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: छक्कों की हैट्रिक लगा गिल ने जड़ी डबल सेंचुरी

JAN 18, 2023 16:59 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: इंडिया को छठा झटका, सुंदर आउट

टीम इंडिया को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में छठा झटका लगा। वह 44वें ओवर की छठी बॉल (हेनरी शिपले की) पर आउट हुए। वह 14 गेंदों का सामना कर सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: India 297/6 (45.5 Over)


JAN 18, 2023 16:49 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: कीवी टीम के खिलाफ जम गए गिल! 150 के पार बना दिए रन

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल कीवी टीम के खिलाफ फिलहाल मैदान में जमे नजर आ रहे हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने 122 बॉल पर 154 रन बनाए और पहली बार खुद का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।

IND vs NZ 1st ODI Live Score: India 286/5 (44 Over)
JAN 18, 2023 16:45 IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score: जम गए गिल! अकले ही बना दिए 150 के पार रन