EXPLAINED: बांग्लादेश ने किया भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार; जानिए क्या होगी आगे की राह, ICC के पास हैं ये विकल्प

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप 2026 के अपने मैच भारत से श्रीलंका ट्रांसफर करने की मांग की है। अगर आईसीसी आखिरी वक्त में ऐसा करने से इनकार कर देता है तो जानिए क्या होगा। जानिए क्या हैं विकल्प?

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। जहां पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले खेले जाने हैं जिसने टूर्नामेंट में हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेलने पर सहमति जताई थी,क्योंकि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे।

ICC Chairman Jay Shah

आईसीसी चेयरमैन जय शाह (फोटो क्रेडिट Jay Shah X)

लगातार बढ़ रहा है राजनीतिक तनाव

End of Feed