India vs South Africa Under-19 2nd ODI Live Score Streaming Online: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आज तीन वनडे मैचों की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा व अहम मैच (IND U19 vs SA U19 2nd ODI) खेल रही है। भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की अगुवाई में पहली बार खेल रही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India Under-19 Cricket Team) आज इतिहास रचने की दहलीज पर है, साथ ही इतिहास रचेंगे दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी, अगर भारत दूसरा वनडे मैच जीत लेती है। क्योंकि सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत 1-0 की बढ़त के साथ आगे चल रही है और दूसरे वनडे में अगर जीत मिली तो खिताब भारत के कब्जे में आ जाएगा। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम की अगुवाई मोहम्मद बुलबुलिया (Muhammed Bulbulia) करते नजर आएंगे। मेजबान टीम को सीरीज में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना ही होगा।
तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला अंडर-19 वनडे मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टीम इंडिया ने जीत लिया था। उस मुकाबले में युवा भारतीय टीम ने हरवंश पंगलिया की 93 रनों की पारी और आरएस अंब्रीश की 65 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 301 रन बनाए थे। इसके बाद मैच बारिश से प्रभावित हुआ और डकवर्थ लिविस नियम के हिसाब से लक्ष्य को फिर निर्धारित किया गया। अब मेजबान दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम को जीत के लिए 27.4 ओवर में 174 रन चाहिए थे, लेकिन वे 4 विकेट पर 148 रन ही बना सके, नतीजतन भारत ने 25 रनों से मैच जीतकर सीरीज में शुरुआती बढ़त दर्ज कर ली। आइए अब जानते हैं कि दूसरा वनडे मैच कब और कहां देख सकते हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच कहां होगा? (IND vs SA U19 2nd ODI Venue)
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे मैच आज (5 जनवरी 2026, सोमवार) को बेनोनी के विलोमूर पार्क मैदान पर आयोजित होगा।
दक्षिण अफ्रीका-भारत दूसरा अंडर-19 वनडे कितने बजे शुरू होगा? (India vs South Africa 2nd Under-19 ODI Match Timing)
मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेहमान भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीमों का दूसरा यूथ वनडे मुकाबला आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 12:30 बजे होगा।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन अंडर-19 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India U19 vs South Africa U19 2nd ODI Match Live Streaming)
इंडिया-साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीमों के दूसरे यूथ वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में डिजनी हॉट स्टार ऐप पर देख सकेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India U19 Squad For South Africa ODI Series)
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।
वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीम (South Africa U19 Cricket Team For ODI Series)
मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे अंडर-19 वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (IND19 vs SA19 2nd ODI Match Live Telecast on TV)
भारतीय अंडर-19 टीम और दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम के बीच दूसरे वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण तकनीकी कारणों से उपलब्ध नहीं है। प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होना था लेकिन मैच से ठीक पहले प्रसारणकर्ता ने अपडेट जारी किया है।
