क्रिकेट

टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड को लगा करारा झटका,धाकड़ बॉलर के बाहर होने का मंडराया खतरा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। उनका एक और धाकड़ तेज गेंदबाज के चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Image

साथी खिलाड़ी के साथ कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन (फोटो क्रेडिट ICC X)

Lockie ferguson Injury: तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने से पहले न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों को करारा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की फिटनेस को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 34 साल के कीवी तेज गेंदबाज को दुबई में ILT20 मैच के दौरान खेलते हुए पिंडली में चोट लगी थी, उसके बाद उन्हें टूर्नामेंट बीच में छोड़ना पड़ा था। लेकिन वो भारत दौरे पर जाने से पहले फिट नहीं हो पाए हैं। इस चोट की वजह से फर्ग्युसन बिग बैश लीग से भी बाहर हो गए और अब T20 वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है।

34 साल के धाकड़ तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को विश्व कप से ठीक पहले भारत के खिलाफ पांच मैच की T20I सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। लेकिन वो अबतक फिट नहीं हो पाए हैं। फर्ग्यूसन अभी भी रिकवरी कर रहे हैं। पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड पहले ही विल ओ'रूर्के के बगैर विश्व कप में खेलने वाला है, ऐसे में उनके एक और तेज गेंदबाज का चोटिल होना टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी20 टीम:

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article