Harmanpreet Kaur's Statement: विश्व कप फाइनल में एंट्री के बाद हरमनप्रीत कौर ने पढ़े जेमिमा रोड्रिग्ज की तारीफ में कसीदे

ऑस्ट्रेलिया को धमकेदार अंदाज में पटखनी देकर महिलाओं के वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में एंट्री के बाद जानिए क्या बोलीं टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर?

नवी मुंबई: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से पटखनी देकर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड चेज करते हुए वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली जहां उसकी लौरा वॉलवर्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम से भिड़ंत होगी जो पहली बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया के 339 रन के सफल रन चेज में सबसे बड़ी भूमिका जेमिमा रोड्रिग्ज की रही जिन्होंने 134 गेंद में नाबाद 127 रन की पारी खेलकर टीम की फाइनल में जगह पक्की करा दी। फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री के बाद भावुक दिख रही हरमनप्रीत कौर ने रोड्रिग्ज की जमकर तारीफ की।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर

खुशी बयां करने के लिए नहीं हैं शब्द

टीम के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, मुझे इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। मेरे पास खुद को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। इस वक्त बहुत अच्छा लग रहा है, इस बार हमने वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसके लिए हम इतने सालों से मेहनत कर रहे थे।

End of Feed