श्रीलंका-ए के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले भारत के कप्तान तिलक वर्मा

Tilak Varma on Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन के साथ पिछले दो बार की विश्व कप विजेता भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। उनके शामिल होने से तीन बार की विजेता टीम और मजबूत हो गई है। अब वह 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं।

Tilak Varma on Vaibhav Sooryavanshi: इस महीने आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयनित वैभव सूर्यवंशी मंगलवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय ए टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तो सभी की निगाहें इस 15 साल के किशोर बल्लेबाजी सनसनी पर टिकी रहेंगी। सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन के साथ पिछले दो बार की विश्व कप विजेता भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। उनके शामिल होने से तीन बार की विजेता टीम और मजबूत हो गई है। अब वह 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, जहां श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी।

Vaibhav (8)

वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा (BCCI)

सूर्यवंशी पर होगी सभी की निगाहें

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ रवाना होने से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी आईपीएल में आक्रामक बल्लेबाजी से निकलकर श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर लंबे प्रारूप की सफेद गेंद क्रिकेट में खुद को किस तरह ढालते हैं। सूर्यवंशी को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ गेंदों पर रक्षात्मक होकर खेलते हुए भी देखा गया, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही दर्शकों को आकर्षित करने का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि यह श्रृंखला सूर्यवंशी के लिए लंबे प्रारूप में खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी।

End of Feed