क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैक्ग्रा ने वैभव के सामने रख दी नई चुनौती, क्या पूरा कर पाएंगे सूर्यवंशी

ऑस्ट्रेलिया दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। मैक्ग्रा ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ तो खूब की, लेकिन साथ ही एक चुनौती भी दे दी।

Image

ग्लेन मैक्ग्रा और वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

आईपीएल में गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले वैभव मंगवार से श्रीलंका में खेले जाने वाले ट्राई सीरीज में एक्शन में होंगे। फैंस को भरोसा है कि आईपीएल की तरह वहां भी वैभव उसी अंदाज में बैटिंग करेंगे, लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने इस 15 साल के बल्लेबाज के सामने नई चुनौती रख दी। मैक्ग्रा ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ तो खूब की, लेकिन साथ ही एक चुनौती भी दे दी। वैभव ने आईपीएल में 237.31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप सहित 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

ग्लेन मैक्ग्रा ने की वैभव की तारीफ

ग्लेन मैक्ग्रा ने आईपीएल में वैभव की बैटिंग देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव कुछ हद तक ब्रायन लारा की तरह बैटिंग करते हैं। जिस तरह की बैक लिफ्ट वैभव की है वो काबिले तारीफ है। वह एक पॉवरफुल हिटर हैं। वैभव ने इस सीजन 72 छक्के जड़कर एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

वैभव के सामने मैक्ग्रा की चुनौती

मैक्ग्रा ने एक तरफ तो वैभव की तारीफ की लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने इस 15 साल के युवा बल्लेबाज के सामने चुनौती रख दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैटिंग भारत या उपमहाद्वीप में ही की जा सकती है। मैं उसे ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में इस तरह की बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं।

वैभव में डर नाम का कुछ नहीं

ग्लेन मैक्ग्रा ने वैभव के बारे में कहा कि उनमें जरा भी डर नहीं है। वह पैट कमिंस जैसे गेंदबाज को भी पहली गेंद पर छक्का मार दे रहे हैं, जो दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं। ये भारत की पिच है जहां आप लाइन पिक करें और बड़े शॉट खेल दें। जब वो इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में खेलने जाएंगे तो मैं उन्हें देखने के लिए उत्साहित हूं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article