West Indies Squad: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

West Indies Squad: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा कर दी गई। 2026 में जो टीम खेली थी, उस टीम में 3 बदलाव किया गया है। अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है।

West Indies Squad: क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 11 से 14 जून तक जमैका के सबीना पार्क में खेली जाएगी। वेस्ट इंडीज के लिए यह सीरीज फरवरी और मार्च में आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद पहली टी20 सीरीज है और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2028 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

west indies squad

वेस्टइंडीज स्क्वॉड (साभार-X)

तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वह एंटीगुआ में आयोजित होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारी जारी रखेंगे।

End of Feed