क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2026: नासिर हुसैन की भविष्यवाणी, भारत सहित ये चार टीम खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। हुसैन ने सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने पसंदीदा 4 टीम में भारत को भी रखा है।

Image

भारतीय महिला टीम (साभार-X)

Women's T20 World Cup 2026: 12 जून से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से शीर्ष टॉप दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अंतिम 4 टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

नासिर हुसैन की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की मानें तो इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की होगी। भारतीय महिला टीम आज तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार उसकी दावेदारी मजबूत है। वनडे वर्ल्ड कप जीतकर टीम के हौसले बुलंद हैं और हरमन ब्रिगेड को भरोसा भी है कि टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी। इंग्लैंड की बात करें तो साल 2009 में उसने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। हमेशा की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। उसने 6 बार ट्रॉफी उठाई है। न्यूजीलैंड की टीम इस बार ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी। 2024 में उसने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर उतरेगी। टीम इससे पहले केवल एक बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच पाई है। मिताली राज की कप्तानी में साल 2020 में भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। 2023 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article