क्रिकेट

25 पाउंड की रम-कोक, VIP झगड़ा और नशे में इंग्लैंड के कप्तान; बेन स्टोक्स के नाइटक्लब विवाद पर नया खुलासा

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और टीम के साथी गस एटकिंसन के एक नाइटक्लब में देश के रग्बी खिलाड़ियों के साथ शराब पीने के बाद झगड़ा करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक VIP टेबल को लेकर यह पूरा विवाद हुआ। हालांकि, ईसीबी टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच कर रहा है। जांच जारी रहने तक बेन स्टोक्स और गस एटकिंग्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं।

Image

बेन स्टोक्स के नाइटक्लब विवाद में नया खुलासा। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के नाइटक्लब विवाद में नए खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक VIP टेबल के लिए बेन स्टोक्स, गस एटकिंसन और रग्बी कप्तान मारो इटोजे के साथ दूसरे रग्बी खिलाड़ियों के बीच झगड़ा हुआ। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि क्रिकेट और रग्बी के खिलाड़ी साथ में शराब पी रहे थे।

इंग्लिश आउटलेट डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स और इंग्लैंड के साथी क्रिकेटर गस एटकिंसन ने रविवार शाम साउथ-वेस्ट लंदन के व्हाइट हॉर्स पब में बिताई। जहां उन्होंने सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की टेस्ट जीत का जश्न मनाया। बाद में, वे रेक्स रूम्स गए। जो चेल्सी का एक नाइट क्लब है और जिसे चेल्सी का सबसे शरारती नाइट क्लब कहा जाता है।

झगड़े में घायल नहीं हुए बेन और एटकिंसन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लब के VIP एरिया में टेबल को लेकर लड़ाई हो गई। सारासेन्स रग्बी प्लेयर टोटोआ औवुआ ने कथित तौर पर एटकिंसन को निशाना बनाकर एक मुक्का मारा जो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक सिक्योरिटी गार्ड को लगा। इसके बाद बड़ी बहस हुई। हालांकि, झगड़े के दौरान स्टोक्स और एटकिंसन घायल नहीं हुए और माना जा रहा है कि उन्होंने झगड़ा शुरू नहीं किया।

25 पाउंड तक की शराब की ऑर्डर

पब स्टाफ ने कहा कि स्टोक्स रात करीब 9 बजे पहुंचे और नशे में थे। उन्होंने बड़े राउंड ऑर्डर किए, जिसमें बहुत सारे डबल रम और कोक शामिल थे, जिनकी कीमत 25 पाउंड तक थी। उन्हें इटोजे, बेन अर्ल और जेमी जॉर्ज जैसे रग्बी प्लेयर्स से बात करते देखा गया। स्टाफ ने जॉर्ज के साथ स्टोक्स की बातचीत को बहुत दोस्ताना बताया।

ईसीबी की जांच जारी

इस घटना के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की ECB जांच शुरू हो गई है। ECB ने एक बयान में कहा, ECB अभी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले मेन्स टेस्ट के खत्म होने के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच कर रहा है। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार सुबह एक नाइट क्लब में मौजूद थे, जब यह घटना हुई।

मामला है बेहद सेंसिटिव

जांच जारी रहने तक इंग्लैंड के अगले टेस्ट के लिए किसी भी खिलाड़ी के चुने जाने की उम्मीद नहीं है। वाइस-कैप्टन हैरी ब्रूक के टीम को लीड करने की उम्मीद है। यह विवाद खास तौर पर इसलिए सेंसिटिव है क्योंकि स्टोक्स को पहले 2017 में ब्रिस्टल नाइट क्लब की घटना के बाद सस्पेंशन का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें झगड़े के आरोपों से बरी कर दिया गया था।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article