वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा, जीता WCL 2026 का खिताब

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मोईन अली ने 39 गेंद पर 60 रन का पारी खेली। ओवैस शाह ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में एक विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। लिंडल सिमंस ( नाबाद 77) और चैडविक वाल्टन (नाबाद 58) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स लीग में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को हराकर 2026 का खिताब जीता। क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। साल 2024 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का तीसरा सीजन खेला गया और वेस्टइंडीज इस खिताब को जीतने वाली तीसरी टीम बनी।

west indies champions

वेस्टइंडीज चैंपियंस ने जीता WCL 2026 का खिताब। फोटो- सोशल मीडिया

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मोईन अली ने 39 गेंद पर 60 रन का पारी खेली। ओवैस शाह ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

End of Feed