टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में नहीं खेलने का बांग्लादेश का फैसला, आईसीसी से फिर लगाई गुहार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका ट्रांसफर करने का अनुरोध खारिज करने के बाद अपने रुख पर कायम है और भारत में टूर्नामेंट के मैच खेलने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है।

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत और श्रीलंका की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में नहीं खेलने का फैसला किया है। आईसीसी से अल्टीमेटम मिलने के बाद बीसीबी ने ढाका में आयोजित एक बैठक में ये फैसला किया। एएनआई द्वारा जारी किए गए बयान में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिंडेट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा, हम आईसीसी के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन हम भारत में नहीं खेलेंगे। हम लड़ते रहेंगे। आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए। मुस्तफिजुर का मामला कोई अकेला मामला नहीं है। उस मामले में वे (भारत) ही अकेले फैसला लेने वाले थे।

T20 World Cup 2026 ट्रॉफी

टी20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी(फोटो क्रेडिट ICC)

आईसीसी से बांग्लादेश को है न्याय की उम्मीद

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के हवाले से कहा, बांग्लादेश की टीम भारत में T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी, लेकिन उसे अभी भी ICC से न्याय की उम्मीद है। भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अभी भी बना हुआ है।' बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने कहा, हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमें श्रीलंका में खेलने की इजाजत देकर न्याय करेगा। अगर ICC हमें जगह नहीं दे पाता है, तो यह वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान होगा और मेजबान देश के लिए भी एक नाकामी होगी।

End of Feed