India Next Match (IND vs NZ 2nd T20): भारत का अगला मैच कब है? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में रोमांचक जीत के बाद सभी फैंस के मन में इस समय यही सवाल होगा। पांच टी20 मैचों की सीरीज (India vs New Zealand T20I Series 2026) के दूसरे मुकाबले का सभी को इंतजार होगा। भारतीय टीम ने सीरीज व 2026 के अपने पहले टी20 मुकाबले में मेहमान कीवी टीम को 48 रनों से शिकस्त दी, जिसके साथ ही उसने अगले मैच में मजबूती से बढ़े हुए हौसले के साथ उतरने की तैयारी कर ली है।
पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें सबसे बड़ा योगदान ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का रहा, जिन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली और इस दौरान 22 गेंदों में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 पचासा भी लाया। यही नहीं, वो दुनिया में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। रिंकू सिंह ने भी 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली।
जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दो विकेट सिर्फ 1 रन के अंदर गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और इसकी वजह बने ग्लेन फिलिप्स जिन्होंने 40 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के कीवी पारी लड़खड़ाई और भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुए बॉलिंग करके कीवी टीम को 190/7 के स्कोर तक ही सीमित रखा और मैच जीता। अब जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब होना है।
भारत का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)
भारत का अगला मैच 23 जनवरी (शुक्रवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। ये पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला होगा। सीरीज में अभी भारत के पास 1-0 की बढ़त है।
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच? (Where Is IND vs NZ 2nd T20 Match)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
कितने बजे शुरू होगा भारत का अगला मैच? (IND vs NZ 2nd T20 Time)
टीम इंडिया का अगला मैच यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला 23 जनवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।
