IND vs NZ: पुणे टेस्ट में हार की कगार पर टीम इंडिया,बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने इनके सिर पर फोड़ा ठीकरा

पुणे टेस्ट की पहली पारी में 156 रन पर ढेर होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बल्लेबाजों के सिर पर टीम की बेहाली का ठीकरा फोड़ा है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे टेस्ट की पहली पारी में बनाए 156 रन
  • पहली पारी में 103 रन की न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त
  • दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 196 रन

पुणे: गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि पहली पारी में बल्लेबाजों की रन बनाने में लगातार असफलता टीम को महंगी पड़ रही है जिससे भारत पर 2012-13 के बाद से घरेलू मैदान पर पहली टेस्ट श्रृंखला गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन महज 156 रन पर सिमट गई जिससे न्यूजीलैंड ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया।

Morne Morke

मोर्ने मोर्कल

पहली पारी में रन बनाने में नाकाम हो रही है टीम

मोर्कल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'मुझे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कभी भी टकराव पसंद नहीं है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको पहली पारी में रन बनाने की जरूरत होती है। अगर हम दबदबा बनाते हैं तो अच्छा रहता है लेकिन हम ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए हैं। हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से वे अपनी प्रक्रिया में लगे हैं और वे जानते हैं कि इन चीजों से कैसे निपटना है।'

End of Feed