WC 2023: अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने श्रीलंका पर जीत के बाद बताई एक खास इच्छा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2023, 04:00 PM IST

Jonathan Trott, Afghanistan Cricket Team, World Cup 2023: विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने सोमवार को फिर से उलटफेर करते हुए इस बार श्रीलंका को मात दे दी। श्रीलंका पर जीत के बाद उनके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। मुकाबले के बाद अफगानिस्तान के कोच जॉनाथन ट्रॉट ने अपनी एक खास इच्छा जाहिर की।

Afghanistan Cricket Team, World Cup 2023: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से काफी मुरीद बनाये हैं और मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) चाहते हैं कि इनमें से एक बल्लेबाज बाकी तीन मैचों में एक शतक लगाये। अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पूर्व चैम्पियनों को हराया है।

Afghanistan Cricket Team coach Jonathan Trott

जॉनाथन ट्रॉट (ACB)

ट्रॉट ने श्रीलंका पर सात विकेट से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘अभी तक इनमें से किसी ने शतक नहीं बनाया है तो अगली चुनौती वही है । कोई जिम्मेदारी से खेलते हुए लंबी पारी खेले और शतक जमाये।’’ सलामी बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज, इब्राहिम जदरान और रहमत शाह करीब पहुंचे लेकिन शतक नहीं बना सके।

End of Feed