VIDEO: प्रेक्टिस मैच के बीच विराट और बुमराह का हुआ आमना-सामना, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भारत और प्राइम मिनिस्टर इलेवन के बीच खेले जा रहे मैच से इतर अभ्यास करते नजर आए। इसका वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों दिग्गजों के बीच टक्कर दिख रही है।

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को कैनबरा के मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन नेट्स में जसप्रीत बुमराह का सामना करते हुए देखा गया। मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं टीम के तेज गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को एक-एक करके परेशान किया। हालांकि मैच में फील्डिंग के दौरान बुमराह और कोहली नदारद रहे।

Virat Kohli jasprit bumrah ap

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

जब गेंदबाज और अन्य खिलाड़ी मैदान पर थे, तब सीनियर बल्लेबाज कोहली बुमराह के खिलाफ नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए देखे गए। वायरल हुए एक वीडियो में कोहली को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करते हुए देखा गया, जो भारतीय बल्लेबाज पर पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहा था। बता दें कि कोहली और बुमराह दोनों ने पर्थ में पहले टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जहां बुमराह ने आठ विकेट लिए थे, जबकि कोहली ने नाबाद 100* रन बनाए थे।

End of Feed