CSK IPL 2023, MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों पूरी तरह से आईपीएल के रंग में रंगे हुए हैं। काफी दिन पहले वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ चेन्नई पहुंच गए थे और तब से वहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास का सिलसिला जारी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आए दिन धोनी और चेन्नई के अन्य खिलाड़ियों की गतिविधियों का अपडेट देती रहती है। इसी कड़ी में एक ताजा वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें धोनी 'पेंटर' के रूप में नजर आ रहे हैं।
धोनी सीट्स को पेंट करते हुए (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 से पहले चेपक के मैदान पर हर अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी नेट्स में बल्लेबाजी, तो कभी विकेटकीपिंग का अभ्यास, तो कभी गेंदबाजी में भी हाथ आजमाना। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ मस्ती के बीच माही हर उस चीज में हाथ आजमाने के लिए मशहूर हैं जिससे उनको कुछ नया सीखने को मिले।
सीएसके द्वारा पोस्ट किए गए ताजा वीडियो में धोनी चेपक के मैदान पर दर्शक दीर्घा में स्प्रे कैन से सीटों को पेंट करते नजर आए। दरअसल, वो सीख रहे थे कि ये प्रक्रिया कैसे होती है। इस दौरान उन्होंने कई सीट खुद पेंट भी की। चेन्नई के पूरे मैदान की सीटें चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक रंगों में नजर आएगी।
“𝑫𝒆𝒇𝒊𝒏𝒊𝒕𝒆𝒍𝒚 𝒍𝒐𝒐𝒌𝒊𝒏𝒈 𝒀𝒆𝒍𝒍𝒐𝒗𝒆”Anbuden Awaiting for April 3🦁💛 t.co/eKp2IzGHfm
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
यहां देखिए धोनी का वो वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके साथ ही आईपीएल का आगाज हो जाएगा।
