क्रिकेट

On This Day 2016: कोहली की विराट पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कर दिया था वर्ल्ड टी20 से बाहर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 27, 2023, 11:50 AM IST

On This Day 2016: आज से ठीक 7 साल पहले विराट कोहली ने मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जिसने न केवल कंगारुओं को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया बल्कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। कोहली की इस पारी को उनकी अच्छी पारियों में से एक में गिना जाता है।

Image

विराट कोहली

Photo : Twitter

27 मार्च 2016, वह दिन जब विराट कोहली ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने न केवल टीम इंडिया को वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया बल्कि टूर्नामेंट की प्रमुख दावेदारों में से एक ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर दिया। मोहाली में खेले गए सुपर 10 के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने 43 और ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन की पारी खेली। लेकिन भारत ने आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में विराट कोहली की 82 रन की आतिशी पारी के दम पर 5 गेंद पहले 6 मुकाबला जीत लिया।

चेज मास्टर का कोहली का दिखा दम

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 12 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट शिखर धवन के रुप में गंवाया। उसके बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना भी जल्दी आउट हो गए।

49 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही टीम इंडिया को इस मुश्किल ने निकाला चेज मास्टर विराट कोहली ने, उन्होंने पहले युवराज सिंह के साथ 45 और फिर धोनी के साथ मिलकर मैच जिताऊ 67 रन अटूट साझेदारी की और टीम इंडिया को वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। विराट कोहली ने 51 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से विस्फोटक 82 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुलाई

आखिरी ओवर तक चले इस मैच में विराट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आखिरी 3 ओवर में टीम इंडिया को 39 रन की दरकार थी, लेकिन विराट ने जेम्स फॉकनर के 18वें ओवर में 19 रन और फिर 19वें ओवर में नाथन कुल्टर नाइल को 16 रन मारे और आसानी से टीम इंडिया को जीत दिला दी। इस जीत से टीम इंडिया जहां वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंच गई वहीं ऑस्ट्रेलिया का सफर इस लीग में खत्म हो गया। इस पारी को विराट के टी20 करियर की सबसे अच्छी पारियों में गिना जाता है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article