Video: सूर्या के आगे राशिद खान ने घुटने टेके, छक्के-चौके देख करने लगे 'रहम' की अपील!

Rashid Khan Suryakumar Yadav funny video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने पहले सुपर 8 मैच में भारतीय टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। मैच के दौरान राशिद खान और टी20ई के नंबर 1 बल्लेबाज के बीच एक खास पल देखने को मिला जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Rashid Khan Suryakumar Yadav funny video: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 दौर की शुरुआत जीत के साथ की। गुरुवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रन के अंतर से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी के दौरान राशिद खान और सूर्यकुमार यादव दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पारी के दौरान एक मजेदार पल भी देखने को मिला जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

surya rashid

सूर्यकुमार यादव राशिद खान (फोटो- Screengrab)

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर क्रीज पर प्रवेश किया, जब राशिद खान ने विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों को जल्दी से आउट करके टीम को दबाव में ला दिया था। ऐसे में सूर्या मुश्किल घड़ी में आए और टीम को संभाल लिया। उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जड़ा।

End of Feed