VIDEO: ऋषभ पंत बने बांग्लादेश के कप्तान, अपने लिए फील्डिंग की सेट

Rishabh Pant funny Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जब भी मैदान पर होते हैं तो सभी का मनोरंजन करते रहते हैं। पंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे बांग्लादेश के कप्तान बनकर उनके लिए फील्डिंग सेट करते नजर आ रहे हैं।

Rishabh Pant funny Video: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने में मदद करते हुए देखा गया। बता दें कि पंत और गिल ने भारत की पारी को 81/3 के स्कोर पर आगे बढ़ाया और टीम की लीड को 500 के पार ले गए जिससे भारत जीत के करीब आ गई है।

rishabh pant funny video ap

ऋषभ पंत (फोटो- X)

उनकी साझेदारी के दौरान एक मजेदार पल भी देखने को मिला जब पंत ने बांग्लादेश की टीम को अपनी बल्लेबाजी के लिए फील्डिंग सेट करने में मदद की। ओवरों के बीच पंत को स्टंप माइक पर मिड-विकेट की ओर इशारा करते हुए "यहां एक फील्डर है" कहते हुए सुना गया। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी पंत की सलाह सुनी और फील्डर को उसी पोजीशन पर रख दिया।

End of Feed