विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में सोमवार (04 मार्च 2024) को 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) और यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया होने वाला है, क्योंकि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB), जबकि एलिसा हीली (Alyssa Healy) की कप्तानी में यूपी वॉरियर्स (UPW) की टीम उतरेगी। बेंग्लुरू में विमेंस प्रीमियर लीग का यह आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यूपी वॉरियर्स की टीम को मौजूदा सीजन में 4 मैचों में से 2 मुकाबले में जीत और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को भी 4 मैचों में से सिर्फ दो में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर और यूपी वॉरियर्स का रोमांचक मुकाबला आज।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Women Date)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला 04 मार्च 2024 यानी सोमवार को खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Women Time)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Women Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Women Live Telecast)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Women Live Streaming)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
