क्रिकेट

WPL 2024, RCB vs UPW Pitch Report, Weather: बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 4, 2024, 07:18 PM IST

WPL 2024, RCB-W vs UP-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज (4 March 2024) महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच हो रहा है। इस सीजन का ये 11वां मुकाबला है। ये मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा है, इस वेन्यू पर मौजूदा सीजन का ये अंतिम मैच भी होगा। आइए जानते हैं एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा बेंगलुरू के मौसम का हाल।

Image

आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • डब्ल्यूपीएल 2024 में आज का मुकाबला
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स
  • बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतिम मैच

WPL 2024, RCB-W vs UPW-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज सीजन का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है जहां यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है और इस सीजन में बेंगलुरू के वेन्यू का ये अंतिम मैच भी होगा। मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान भारतीय दिग्गज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के हाथों में होगी। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) हैं।

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। सीजन के शुरुआती दो मुकाबलों में तो उनको शानदार जीत मिली थी, लेकिन पिछले दो मैचों में उन्हें लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अगर बात करें यूपी वॉरियर्स की तो उनके साथ उल्टा हुआ। शुरुआती दो मैचों में यूपी की टीम को हार मिली थी लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और पिछले दोनों मुकाबले जीतकर वो इस समय बेहतरीन लय में नजर आ रही हैं। अब आज के मुकाबले की पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू के मौसम की स्थिति जानते हैं।

आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स पिच रिपोर्ट (RCB vs UPW Pitch Report)

डब्ल्यूपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच आज खेला जाने वाला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, लेकिन ये इस वेन्यू का इस सीजन में अंतिम मैच होगा। अब तक सीजन के सभी मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। इसके बाद के मुकाबले दिल्ली में आयोजित होंगे। ऐसे में आज बेंगलुरू की बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद पिच का फायदा उठाना दोनों टीमें चाहेंगी। इस सीजन में यहां सर्वाधिक स्कोर दिल्ली की टीम ने बनाया था जब उन्होंने मेजबान टीम बैंगलोर के खिलाफ 194 रन बनाए थे। उन्होंने वो मैच 25 रन से जीता था। दिलचस्प बात ये है कि अब तक यहां कोई भी टीम विरोधी टीम को ऑलआउट नहीं कर सकी है।

आज कैसा है बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच आज होने वाला मैच बेंगलुरू में होने जा रहा है तो यहां के मौसम के बारे में भी जान लेते हैं। आज यहां सुबह से धूप तो रही लेकिन बादलों की आवाजाही लगातार जारी रही है। शाम को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं है। उमस भी ज्यादा नहीं रहेगी। तापमान की बात करें तो आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।

बैंगलोर और यूपी की टीमें (RCB-W vs UPW-W Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस और एकता बिष्ट।

यूपी वॉरियर्सः एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टु, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, सोप्पाधंडी यशश्री, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, पूनम खेमनार, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन और ताहलिया मैकग्रा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article