MI VS UPW W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में गुरुवार (07 मार्च 2024) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) से होगा। टूर्नामेंट के नॉकआउट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को मुकाबला जीतने की जरूरत है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) की टीम 6 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम 4 अंक के साथ टेबल में मुंबई इडियंस से एक पायदान नीचे यानी चौथे नंबर पर रहेगी। मुंबई इंडियंस (MIW) की टीम मौजूदा सीजन में कुल 5 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से टीम को 3 मुकाबलों में जीत और दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यूपी वॉरियर्स (UPWW) के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। टीम ने अभी तक 5 टेस्ट मैचों में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs UP Warriorz Women Date)
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला 07 मार्च 2024 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Mumbai Indians vs UP Warriorz Women Time)
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs UP Warriorz Women Venue)
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs UP Warriorz Women Live Telecast)
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs UP Warriorz Women Live Streaming)
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
