Ind Vs Eng Match Highlights:ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने दर्ज की जीत, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
Ind Vs Eng Match Highlights:ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने दर्ज की जीत, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
दिन का खेल खत्म होने से पहले मेहमान टीम इंग्लैंड ने दूसरी पारी का आगाज किया। उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। 40 रन के अंदर टीम के 3 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर एक छोड़ को संभाला, लेकिन दूसरी ओर खिलाड़ी आते गए और जाते गए। जो रूट ने 128 गेंदों पर 12 चौके की मदद से 84 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 195 रन पर ऑलआउट हो गई। हीं, इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत के रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 57.4 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया को आसान लक्ष्य मिला। जैक क्रॉली ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके बाद कोई भी 30+ स्कोर नहीं कर पाए। कप्तान बेन स्टोक्स खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए, जबकि 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे रवि अश्विन ने 4 विकेट लिए और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिए थे।
(IND vs ENG 5th Test Match Live Telecast Channel in India- भारतीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड)
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, श्रीकर भरत।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (डब्ल्यू), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
Ind Vs Eng 5th Test Match Live Telecast in India
