IPL 2024: बॉल ब्वॉय का कैच देख जोंटी रोड्स भी हैरान, मैच के बाद लिया इंटरव्यू, देखें VIDEO

Ball Boy catch stuns Jonty Rhodes: आईपीएल 2024 में जहां कई टीमों का फील्डिंग का स्तर खराब रहा है और बड़े-बड़े फील्डर्स कैच छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक बॉल ब्वॉय ने बेहतरीन कैच पकड़कर सभी का दिल जीत लिया है।

Ball Boy catch stuns Jonty Rhodes: आईपीएल 2024 इस साल एक एक्शन से भरपूर रोमांच रहा है, जिसमें ड्रामा और विवाद भी काफी मात्रा में है। इस सीजन में जहां कई टीमों का फील्डिंग का स्तर खराब रहा है और बड़े-बड़े फील्डर्स कैच छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक बॉल ब्वॉय ने बेहतरीन कैच पकड़कर सभी का दिल जीत लिया है। यहां तक की अपनी फील्डिंग के लिए दुनियाभर में फेमस जोंटी रोड्स भी इस युवा की फील्डिंग स्कील्स देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने पहले तालियां बजाईं वहीं बाद में बॉल ब्वॉय का इंटरव्यू भी लिया।

Jonty rhodes

जोंटी रोड्स ने लिया बॉल ब्वॉय का इंटरव्यू (फोटो- IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर बॉल बॉय ने बाउंड्री रस्सियों के पास एक शानदार कैच लपका, जिसे देखकर किसी भी क्रिकेट प्रशंसक को ईर्ष्या हो जाएगी। वैभव अरोड़ा ने ऑफ के बाहर एक छोटी डिलीवरी भेजी और फिर मार्कस स्टोइनिस ने थर्ड मैन क्षेत्र के ऊपर से अपर कट का प्रयास किया। गेंद सीमा रेखा के पार छक्के के लिए चली गई और फिर बॉल ब्वॉय ने कैच पूरा किया और जश्न मनाते हुए मुस्कुराए।

End of Feed