क्रिकेट

DC VS RCB LIVE Telecast: दिल्ली और बेंगलोर का रोमांचक मुकाबला आज, यहां देख सकते हैं लाइव मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 10, 2024, 02:21 PM IST

WPL 2024, DC VS RCB W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। जानिए कब और कहां देख सकते हैं इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण।

Image

मुंबई बनाम यूपी का रोमांचक मुकाबला आज।

Photo : Times Now Digital

DC VS RCB W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में रविवार (10मार्च 2024) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने वाला है। टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की खिलाड़ी फॉर्म में चल रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की टीम को मौजूदा सीजन में 6 मैचों में से 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि सिर्फ दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCBW) के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम को 6 मुकाबलों में से तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Date)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला 10 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Time)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs UP Warriorz Women Live Telecast)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article