Video: गजब का ड्रामा! कप्तान ने नहीं मानी बात तो मैच के बीच में मैदान छोड़कर चला गया वेस्टइंडीज का गेंदबाज

Alzarri Joseph Leaves Stadium: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में गजब का ड्रामा देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की बात कप्तान शाई होप ने नहीं मानी तो वे अचानक फील्ड छोड़कर चले गए। इसका वीडियो हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

Alzarri Joseph Leaves Stadium: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। मैच में टीम का प्रदर्शन तो शानदार रहा लेकिन एक ऐसा पल आया जिसने शाई होप की कप्तान के रूप में टीम में इज्जत पर भी सवाल खड़े कर दिए। दरअसल वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को गुरुवार, 7 नवंबर को केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान विकेट मेडन ओवर फेंकने के बाद गुस्से में मैदान से बाहर जाते देखा गया।

alzarri joseph ap

अल्जारी जोसेफ (फोटो- AP)

यह घटना पहली पारी के चौथे ओवर में हुई जब तेज गेंदबाज जॉर्डन कॉक्स को गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद के बाद, जोसेफ फील्डिंग से नाखुश दिखे और उन्होंने फॉलो-थ्रू के अंत में अपने हाथ हिलाते हुए कुछ शब्द बोले। ओवर की चौथी गेंद पर, उन्होंने कॉक्स को आउट करने के लिए एक सनसनीखेज गेंद फेंकी, जो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के हाथों में चली गई।

End of Feed