रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पिछले कुछ महीने में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के रांची में खेले जा रहे सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में वॉशिंगटन ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। फिन एलन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराने के चार गेंद बाद वॉशिंगटन ने बल्लेबाजी करने आए मार्क चैपमैन का फॉलो थ्रू में शानदार कैच सुपरमैन बनकर लपक लिया।
भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)
कैच के लिए लगाई लंबी छलांग
बैटिंग करने आए मार्क चैपमैन ने मिड ऑफ की दिशा में गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को जमीन पर नहीं रख पाए। गेंदबाज कर रहे वॉशिंगटन ने इसके बाद गेंद को लपकने के लिए डाइव लगा दी और गेंद उसके हाथ में चिपक गई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत के बाद 43 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए।WHAT. A. CATCH 🔥🔥@Sundarwashi5 dives to his right and takes a stunning catch off his own bowling 😎#TeamIndia |… t.co/SzhJeexd9A
— ANI (@ANI) Jan 27, 2023
