अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बीच फाइनल मैच में एक विवाद ने जन्म ले लिया। एक कैच को लेकर सोशल मीडिया पर गुजरात और आरसीबी के फैंस के बीच नई जंग छिड़ गई। यह विवाद मैच के दौरान वॉशिंगटन कैच को लेकर विवाद हुआ।
Washington Sundar catch पर विवाद। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र 55 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए थे। टीम के ऊपर दवाब बना हुआ था। पांच ओवर के बाद पिछले पांच ओवर में केवल 22 रन आए थे। इस बीच 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक घटना घटी, जिससे मैच में नया विवाद खड़ा हो गया।
शॉर्ट डिलीवरी पर शॉट खेलने के चूके सुंदर
जैकब डफी की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने लेग स्टंप पर शॉर्ट डिलीवरी पर पुल शॉट खेला। सुंदर की टाइमिंग सही नहीं रही और फाइन लेग पर खड़े जोर्डन कॉक्स ने कैच लपका। मैदानी अंपायर नितिन मेनन ने सुंदर को आउट दे दिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने सुंदर को मैदान पर ही रोक दिया और रिप्ले चेक किया।
कैच पर उठा विवाद
रिप्ले में देखने पर पता चला कि कॉक्स का कैच पर नियंत्रण नहीं था। गेंद उनके दोनों हाथों की अंगुलियों के बीच फंस गई थी। कैच पूरा करने की कोशिश में गेंद घास को छू गई। थर्ड अंपायर ने सुंदर को नॉट आउट दिया। इसके चलते वॉशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला। फैसले के बाद रजत पाटीदार ने अंपायर से जानना चाहा कि सुंदर को नॉट आउट किया दिया गया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इसके बाद सोशल मीडिया पर इस कैच को लेकर बहस छिड़ गई। फैंस ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए। सबका मानना है कि कैच फेयर था। हालांकि, अंपायर का फैसला सर्वमान्य था। हालांकि, इसके बाद जोस बटलर का विकेट गिरा। क्रुणाल पांड्या ने जोस बटलर को जितेश शर्मा के हाथों स्टम्प आउट करवाया।
