आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में आरसीबी बिना किसी बदलाव के उतरी जबकि गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव किया। अरशद खान की एंट्री हुई जबकि साई किशोर को बाहर जाना पड़ा। इस फैसले के साथ ही तय हो गया कि यह मुकाबला किसके पक्ष में जाने वाला है। दरअसल साल 2025 के बाद से कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो आरसीबी फैंस का दिल तोड़ देगी।
टॉस के साथ ही गुजरात की जीत तय
साल 2025 से जब-जब गुजरात की टीम अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेली है और विपक्षी टीम ने टॉस जीतकर उसे पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है जीत गिल एंड कंपनी को नसीब हुई है। 5 मुकाबले में गुजरात को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और हर बार वो जीत दर्ज करने में कामयाब रही। गुजरात ने इस दौरान मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। अगर ये आंकड़े आज भी गुजरात का साथ देती हैं तो आरसीबी फैंस का दिल टूटना तय है।
2025 से टॉस हारने के बाद गुजरात के आंकड़ेमुंबई के खिलाफ 36 रन से जीत।
राजस्थान के खिलाफ 56 रन से जीत।
हैदराबाद के खिलाफ 38 रन से जीत।
हैदराबाद के खिलाफ 82 रन से जीत।
चेन्नई के खिलाफ 89 रन से जीत।
टॉस जीतने वाली टीम ने जीते हैं ज्यादा खिताब
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में देखें तो आरसीबी और जीटी के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले से पहले अबतक खेले गए 18 फाइनल मुकाबले में (2008 से 2025 तक) 10 बार टॉस जीतने वाली टीम खिताब जीतने में सफल रही जबकि 8 बार बाजी टॉस हारने वाले टीम के हाथ लगी। फाइनल मैच में टॉस जीतने वाली टीम का सक्सेस रेट लगभग 55.5 प्रतिशत रहा है। टॉस जीत के आधार पर खिताबी जीत के बारे में स्पष्ट राय दे पाना संभव नहीं है। यह सिर्फ टीम को मानसिक तौर पर एडवांटेज दे सकता है। साल 2022 में गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टॉस हारने के बाद खिताब जीता था। वहीं 2023 में चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतने के बाद खिताब जीता था। पिछले सीजन फाइनल में पंजाब ने टॉस जीता लेकिन खिताब आरसीबी जीतने में सफल रही थी।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
