न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे हेड कोच राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2022, 01:47 PM IST

India tour of New Zealand 2022: भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड से द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों में मैदान पर उतरना है। न्यूजीलैंड दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

एडीलेड: राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच होंगे क्योंकि राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ को टी20 विश्व कप के बाद ब्रेक दिया गया है। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

वीवीएस लक्ष्मण

अब भारत को न्यूजीलैंड में सफेद गेंद के छह मैच खेलने हैं जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे शामिल हैं जो 18 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होंगे। सीनियर खिलाड़ी जैसे नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दौरे पर आराम दिया गया है। साथ ही कोचिंग स्टाफ को भी टी20 विश्व कप के बाद ब्रेक दिया गया है।

End of Feed