भारत की वृंदा राठी ने रचा इतिहास, महिला विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली बनेंगी पहली भारतीय अंपायर

वृंदा राठी महिला विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला अंपायर बनेंगी। वह लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मैच में अंपायर की भूमिका निभाएंगी। नवी मुंबई की रहने वाली 37 वर्षीय वृंदा, ICC विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली दूसरी भारतीय अंपायर हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2026 महिला T20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर हो गई हो, लेकिन टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच में भारत का प्रतिनिधित्व जरूर होगा। वह भी ऐतिहासिक अंदाज में। नवी मुंबई के नेरुल की रहने वाली वृंदा राठी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया है। वह जैकलीन विलियम्स के साथ मिलकर मैच का संचालन करेंगी।

Vrinda Rathi

पूजा राठी करेंगी महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग। फोटो- सोशल मीडिया

राठी की नियुक्ति एक अहम उपलब्धि है, क्योंकि वह महिला वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला अंपायर बन गई हैं। वह ICC वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली दूसरी भारतीय अंपायर भी हैं। उनसे पहले राम बाबू गुप्ता ने 1987 के पुरुष वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के महबूब शाह के साथ ईडन गार्डन्स में अंपायरिंग की थी। वहीं, मैच रेफरी GS लक्ष्मी ने 2023 और 2024 के महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी भूमिका निभाई थी। 37 वर्षीय राठी ने अंपायरिंग में शानदार करियर बनाया है।

End of Feed