क्रिकेट

IND vs ENG Aaj ka Toss LIVE: भारत ने जीता टॉस, संजू की जगह वैभव को मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

IND vs ENG T20 Toss LIVE, England vs India Timing Today Match (भारत बनाम इंडिया टी20 आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 जुलाई, 2026: भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज हो गया है। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। आज दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जानिए किसने आज का टॉस जीता और क्या फैसला लिया।

Image

आज का टॉस कौन जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसमें भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 189 रन बनाये थे। हालांकि, इस मुकाबले में इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

अब दोनों टीमें मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर आखिरी बार जब इंग्लैंड की टीम उतरी थी तो उसने जो किया वह ऐतिहासिक था। इंग्लैंड जब आखिरी बार इस फॉर्मेट में मैनचेस्टर में उतरी थी तो दुनिया ने जोस बटलर और फिल सॉल्ट की आंधी देखी थी। नतीजा इंग्लैंड टीम ने टी20 में 304 रन का स्कोर खड़ा किया था और इस मुकाबले को 146 रन से अपने नाम किया था। भारतीय टीम खासकर गेंदबाजों को इससे सबक लेना चाहिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस तरह का कोई भी मौका नहीं देना चाहिए।

कब शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच? (IND vs ENG Match Timing)

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर में शाम 7 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का टॉस? (IND vs ENG Match Toss Timing)

इंग्लैंड और भारत के बीच मैच का टॉस शाम 6.30 बजे हो गया।

कौन जीता इंग्लैंड बनाम भारत के आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ENG Match Toss)

इंग्लैंड और भारत के बीच मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया है।

भारत और इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG Team)

भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और जोश टंग।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article