T20I कैप्टेंसी बदलने पर वीरेंद्र सहवाग हुए आगबबूला, जमकर की BCCI और सेलेक्टर्स की बुराई

बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव से ना सिर्फ कप्तानी छीनी बल्कि उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सेलेक्टर्स के इस फैसले पर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की चयन समिति ने शनिवार, 6 जून को एक बड़ा फैसला किया। भारत को मार्च में तीसरी बार टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया। साथ ही उन्हें टी20 टीम से भी बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। ये फैसला बोर्ड ने सूर्या के खराब फॉर्म और भविष्य को देखते हुए किया गया है।

Sehwag and Surya

सहवाग, सूर्या को कप्तानी से हटाने पर नराज। फाइल फोटो

बीसीसीआई और चयन समिति का यह निर्णय पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को नागवार गुजरा। सहवाग ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का सिलेक्शन प्रोसेस-दिन-ब-दिन चलता रहा तो खिलाड़ी इनसिक्योर महसूस करने लगेंगे।

End of Feed