पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर, दिग्गज खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

Dr. Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार देर रात नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद देश में शोक की लहर है। खेल जगत के दिग्गजों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन
  • मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर
  • खेल जगत के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 92 साल के पूर्व पीएम को गुरुवार रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया थाय़ एम्स के एक बयान में कहा गया, "गहरे दुख के साथ, हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना देते हैं। उनका उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए इलाज किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक उनकी चेतना चली गई थी। घर पर तुरंत उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया, सभी प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" क्रिकेट जगत के सदस्यों ने पूर्व संसद सदस्य मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Sports Fraternity Pay Tribute On Death Of Dr Manmohan Singh Death

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन (X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर। एक दूरदर्शी नेता और एक सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

End of Feed