Virender Sehwag VS Pakistan Cricket Team: भारतीय टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले वीरेंद्र सहवाग मैदान से लेकर बाहर तक हमेशा चर्चा में रहते हैं। जब मैदान पर रहते थे तो उनके चौके और छक्कों पर चर्चा होती थी, लेकिन अब उस दौरान के किस्से को लेकर चर्चा हो रही है। न्यूज 18 के चौपाल कार्यक्रम में बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेलते हुए कई मुद्दों पर बेबाक होकर अपनी बातें कहीं। उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के मुकाबले को याद करते हुए कहा कि सचिन ने शोएब अख्तर की गेंद पर जब भी चौके-छक्के लगाए मैंने सूद समेद गालियां लौटाई थी।
वीरेंद्र सहवाग साथी खिलाड़ी के साथ। (फोटो - Instagram)
सहवाग का बल्ला गरजा था पाक में
सहवाग का बल्ला पाकिस्तान में जमकर गरजा था। 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ खेले सहवाग ने 375 गेंद पर 39 चौके और 6 छक्के की मदद से 309 रन बनाए थे, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 348 गेंद पर 21 चौकों की मदद से 194 रन की नाबाद पारी खेली थी और 2004 में खेले गए टेस्ट मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम पाकिस्तान को पारी और 52 रन से हराया था।
मैदान से बाहर दोस्ताना माहौल
वीरेंद्र सहवाग ने भारत और चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के मुकाबले के माहौल को लेकर कि जब हम मैदान पर खेलते हैं तो ऐसा लगाता है एक लड़ाई हो रही है। लेकिन बाहर निकलने पर सब सामान्य लगता है। पाक क्रिकेटर हम सब के लिए खाना लेकर आते हैा और हम सब को वहां बाहर लेकर भी जाते हैं। यहां आने पर हम सब भी मेहमान नवाजी करते थे। अब जब कमेंट्री पैनल या कहीं बाहर मिलते हैं। वहीं, अभी कतर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट चल रहा है। उस लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका सहित अन्य देशों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। वहां पर भी महफिल लग रही होंगी।
