इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया पूरी तरह से फेल रही। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हर डिपार्टमेंट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। लेकिन बात अब वनडे क्रिकेट की है, जहां इंग्लैंड के सामने भारतीय टीम की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। 14 जुलाई से शुरू हो रहे इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया में त्रिमूर्ती की वापसी हो रही और उनके आने से इंग्लैंड के सामने चुनौती बढ़ जाएगी।
रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-X)
टीम इंडिया से जुड़ने वाले हैं त्रिमूर्ती
14 जुलाई से होने वाले वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया से 3 नाम विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जुड़ जाएंगे। हार्दिक के नाम पर अब भी सस्पेंस है। ऐसे में इन तीन खिलाड़ियों के आने से इंग्लैंड को मालूम है कि फिर टीम इंडिया को हराना आसान नहीं होगा। रोहित-विराट के आने से जहां टीम इंडिया की बैटिंग में जान आ जाएगी वहीं जसप्रीत बुमराह के आने से गेंदबाजी लाइनअप तगड़ी हो जाएगी।
इंग्लैंड के खिलाफ इन तीनों का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 मैच की 23 पारी में 47.00 की औसत और 90.77 की स्ट्राइक रेट से 846 रन बनाए। इस दौरान 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। बात विराट की करें तो 38 मैच की 38 पारी में 41.08 की औसत और 88.25 की स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक 10 अर्धशतक जड़े हैं। बुमराह ने केवल 7 मैच में 17 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक फाइफर लिया है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Jason Holder ने की लसिथ मलिंगा की बराबरी, युजवेंद्र चहल का तोड़ा रिकॉर्ड
भारत-इंग्लैंड वनडे शेड्यूल (India vs England Schedule)
पहला वनडे- एजबेस्टन
दूसरा वनडे- कार्डिफ
तीसरा वनडे- लॉर्ड्स
भारत की वनडे टीम-भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार।
