विराट कोहली इस दिन तोड़ेंगे 'क्रिकेट के भगवान' का महारिकॉर्ड, गावस्कर ने बता दी तारीख

Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली के वनडे में 48 शतक हो गए हैं और वे सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने से केवल 2 सेंचुरी दूर हैं। विराट ये कारनामा कब करेंगे इसकी तारीख का ऐलान गावस्कर ने कर दिया है।

Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच मैचों में 118 की औसत से 354 रन बनाए हैं और वे भारत के टॉप स्कोरर भी हैं। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जैसे ही अपना 48वां वनडे शतक बनाया। तभी से उनके 50वें वनडे अर्धशतक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। विराट पिछले मैच में 49वें शतक के बेहद करीब आ गए थे लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए।

Virat Kohli

विराट कोहली

महान सुनील गावस्कर ने अब उस तारीख और स्थान की भविष्यवाणी की है जहां विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे और अपना 50वां वनडे शतक बनाएंगे। गावस्कर के मुताबिक इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ और 2 नवंबर को मुंबई में खेले जाने वाले भारत के अगले दो मैचों में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे।

End of Feed