2024 तक नो टाइटल, दो साल में दो टाइटल; RCB की जीत के ये हैं पांच धुरंधर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 75 रन) के अर्धशतक से रविवार को आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए। फिर टीम ने कोहली की बदौलत यह लक्ष्य 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए। कृणाल पांड्या ने 23 रन देकर एक विकेट झटका।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटन्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपना खिताब बचाने में सफल रही। गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने विराट कोहली की 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी की बदौलत 18 ओवर में हासिल कर लिया।

Five Hero Of RCB

आरसीबी की जीत के पांच हीरो। फोटो- IPL

साल 2024 तक आरसीबी के पास कोई ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन पिछले दो सीजन में बेंगलुरु ने लगातार दो ट्रॉफी जीत ली है। रजत पाटीदार के कप्तान बनने से आरसीबी का जैसे गोल्डन दौर शुरू हो गया है। इस सीजन आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के ये पांच हीरो रहे।

End of Feed