क्रिकेट

Shubman Gill's Statement: आरसीबी के खिलाफ फाइनल में गुजरात की हार का शुभमन गिल ने किसके सर फोड़ा ठीकरा

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल में पांच विकेट के अंतर से हार के बाद जानिए किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा। गिल ने फाइनल में हार के बाद जानिए क्या कहा?

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स के निराश कप्तान शुभमन गिल ने माना कि शुरुआती विकेट गिरने से उन्हें कोई लय नहीं मिल पाई क्योंकि 180 से 190 रन का स्कोर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जैसी जबरदस्त टीम के खिलाफ़ लड़ने का मौका देता। लेकिन आरसीबी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में दो ओवर बाकी रहते उन्हें आसानी से हरा दिया। कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से कोई भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इससे गुजरात टाइटन्स आठ विकेट पर महज 155 रन ही बना पाई। विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी से आरसीबी ने 18 ओवर में जीत पक्की कर दी।

अगर हम बना लेते 180-190 रन तो अच्छा होता

निराश गिल ने मैच के बाद कहा, 'अगर हम 180-190 रन बना लेते तो यह एक अच्छा मैच होता। शायद पिच थोड़ी दो-तरफा व्यवहार करती, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ा मूवमेंट था। हमने शुरुआती विकेट गंवा दिए और कभी लय हासिल नहीं कर पाए।' पावरप्ले के अंदर ही कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 62 रन ठोक दिए जिससे गुजरात टाइटन्स की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म ही हो गईं।

पॉवरप्ले में एक-दो विकेट ले लेते तो अच्छा होता

उन्होंने कहा,'हमें लगा था कि अगर हम पावरप्ले में एक दो विकेट ले लेते, तो हम मैच में बने रहते। हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिए, और पावरप्ले में ही वे हमसे आगे निकल गए।' उन्होंने कहा,'हम सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली टीमों में से एक थे। शुरुआती दो मैच हारने के बाद हमने जोरदार वापसी की। बहुत खुश हूं। हम लगातार खुद को चुनौती देते रहे और बेहतर बनाते रहे। हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी सुधार की गुंजाइश तो रहती ही।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article